-
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई की एक मकोका अदालत ने सोमवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के 13 आरोपियों को 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।