-
अर्की: हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के अर्की के पुराने बस स्टैंड के नीचे एक लकड़ी की इमारत में आधी रात के बाद आग लगने से दो प्रवासी मजदूर परिवार जिंदा जल गए। चार लोगों के शव मिल गए हैं। पांच का कोई पता नहीं चला है। मलबे में उनके अवशेष तलाशे जा रहे हैं।.