-
नई दिल्ली: आईबी मंत्रालय ने पाकिस्तान स्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म विडली टीवी की वेबसाइट, 2 मोबाइल एप्लिकेशन 4 सोशल मीडिया अकाउंट और 1 स्मार्ट टीवी ऐप को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए। इसने हाल ही में एक वेब सीरीज जारी की थी जिसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक पाया गया.