-
बिहार डेस्क : बिहार के कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में 2.513 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, नुआंव पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोग वहां से भागने लगे।.