-
लुधियाना: अंडर ऐज वाहन चालकों को दी गई मियाद खत्म होते ही लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को मियाद खत्म होने के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की और वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने 21 चालान किए और 2 दोपहिया वाहन सीज किए।.