-
Kedarnath Yatra Accident: रविवार(21 जुलाई ) की सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। भूस्खलन के बाद चिरबासा के पास पहाड़ से अचानक भारी मलबा और बड़े पत्थर गिर गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि यात्रा पर जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।.