-
राजपुरा: राजपुरा में दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाईवे पर सोमवार उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कांवड़ियों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। यह जाम एक सड़क दुर्घटना के विरोध में लगाया गया था, जिसमें कुछ कांवड़िये घायल हो गए। लगभग तीन घंटे तक हाईवे बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।.