-
गाजा पट्टी : गाजा पट्टी पर बुधवार को भी इजराइली हमले हुए जिनमें एक घर नष्ट हो गया। उत्तरी क्षेत्र में स्थित इस घर में विस्थापित लोगों ने शरण ले रखी थी। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन हमलों में बच्चों सहित कम से कम 33 लोग मारे गए।.