-
गया: नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने आज कहा कि भारत अगले दो-तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा। सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को यहां बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में कहा कि अभी भारत दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है.