-
डलहौजी : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलहौजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) डलहौजी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ कार्यालय तथा पुलिस चौकी बनीखेत की संयुक्त टीम ने लाहड़ क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की।.