-
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित गग्गल हवाई अड्डा के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर अब प्रक्रिया तेज हो गई है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन (आरएंडआर) की योजना को लागू करने की दिशा में तेजी दिखाई है।.