-
गाजा शहर के दो अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 42 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने शनिवार को बताया, ‘इजरायली युद्धक विमानों ने अल-शती शरणार्थी शिविर पर हमला किया जिसमें लगभग 18 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।