-
लंदनः उच्च मुद्रास्फीति और वेतन को लेकर लंबे विवादों के बीच ब्रिटेन में करीब पांच लाख शिक्षक, विश्वविद्यालय के कर्मचारी, ट्रेन चालक और सिविल सेवक हड़ताल पर चले गए। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इंग्लैंड और वेल्स में नेशनल एजुकेशन यूनियन के सदस्यों ने वॉकआउट किया। इससे 23,400 स्कूल प्रभावित हुए।.