-
देहरादून। देश में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। 21 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं, जिन पर मतदान जारी है। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।.