-
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर, पुलिस के एक डीएसपी, एक सैनिक और एक एसपीओ की मौत पर शोक जताया और कहा कि पूरा देश एक सुर में आतंकी कृत्य की निंदा कर रहा है।.