-
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमरीका के 3 प्रभावशाली सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को खत्म के लिए कांग्रेस (अमरीकी संसद) में एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के प्रति इस ‘गैर-जिम्मेदाराना शुल्क रणनीति’ के प्रतिकूल परिणाम होंगे, जिससे ‘यह महत्वपूर्ण साझेदारी कमजोर पड़ेगी।’.