-
नेशनल डेस्क : देश के 52 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप नें न्यायामूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने शपथ ले ली है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति गवई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से अपने कार्यभार की शुरुआत की।.