-
नई दिल्ली: बजाज इलेक्ट्रिकल्स की ईपीसी इकाई को ‘साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड’ (एसबीपीडीसीएल) से 564.87 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि यह अनुबंध संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत घरेलू इकाई एसबीपीडीसीएल द्वारा वस्तुओं और सेवा की आपूर्ति से संबंधित है।.