-
विभाग ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली के पालम में दृश्यता सुबह 7 बजे घटकर 200 मीटर रह गई जो 9.30 बजे तक कुछ सुधरकर 250 मीटर हो गई। सफदरजंग में यह 500 मीटर थी। भारतीय रेलवे के अनुसार, कम दृश्यता के कारण 28 ट्रेनें एक से तीन घंटे की देरी से चलने की सूचना है।