-
अमृतसर (पंजाब): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के बीच अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बॉर्डर रेंज अमृतसर ने जेल में बंद सरगना जुगराज सिंह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है.