-
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में विभिन्न सैन्य अभियानों में 22 आतंकवादी और 6 सुरक्षा कर्मी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया। रिपोर्ट के अनुसार, टैंक जिले में एक खुफिया-ऑपरेशन के दौरान नौ आतंकवादी मारे गए.