-
नई दिल्ली: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी नई लक्जरी आवासीय परियोजना के 600 से अधिक फ्लैट बेच दिए हैं।कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने‘‘गुरुग्राम के सेक्टर-49 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित अपनी परियोजना गोदरेज एरिस्टोक्रेट में 2,600 करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट बेचे दिए हैं।