-
नई दिल्ली: गूगल ने अपनी नई मशीन लर्नगिं (एमएल) एल्गोरिदम का उपयोग कर मैप्स और सर्च पर पिछले साल (2023 में) 170 मिलियन से अधिक नीति-उल्लंघन करने वाली रिव्यू को हटा दिया है। साल 2023 में इस नए एल्गोरिदम ने टेक दिग्गज को बीते साल की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक फेक रिव्यू को हटाने में मदद की थी।