-
चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के डेटा केंद्र से मिली ताज़ा खबर के अनुसार चीन के परंपरागत मध्य शरद उत्सव और चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के पहले सात दिनों में चीन के भीतर 75.4 करोड़ पर्यटकों ने यात्रा की। यह संख्या गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 78.9 प्रतिशत अधिक है।.