-
सैन फ्रांसिस्को: एप्पल के अपकमिंग आईफोन 15 प्रो मॉडल में 8 जीबी रैम और 1 टीबी (टेराबाइट) स्टोरेज के फीचर होने की उम्मीद है। मैक रूमर्स के अनुसार, एप्पल ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स डिवाइसों के लिए 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और 1 टेराबाइट जैसे अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का टेस्ट किया है।.