-
मुंबई: विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.03 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, भारतीय मुद्रा को घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह से बल मिला।