-
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सर्द रही। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज.