-
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्यौहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ौतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर कम होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि ऐसी स्थिति में भी पैट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई20) की नीति की समीक्षा क्यों नहीं की.