-
गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर इलाके में केमिकल फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कर लिया गया था.