-
बेंगलुरु: बेंगलुरु में कथित रूप से एक युवक द्वारा नशे में चलायी जा रही एक गाड़ी से टक्कर लगने के बाद 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक धनुष (20) को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.