-
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बजट को हर वर्ग के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में किसी वर्ग को कुछ नहीं दिया। ये बजट के नाम पर केवल खानापूर्ति है। बजट में न बच्चों की शिक्षा के लिए, न स्वास्थ्य के लिए, न महिलाओं के लिए, न बुजुर्गों के लिए और न व्यापारियों के लिए कुछ है।