-
तरनतारन: विधानसभा हलका पट्टी के कस्बा नौशहरा पन्नुआं में वीरवार की देर रात आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।.