-
खेल डेस्क: इंग्लैंड की मशहूर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड (The Hundred) के 2026 ऑक्शन में गुरुवार (12 मार्च) को एक खास और दिलचस्प घटना देखने को मिली। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स (SunRisers Leeds) ने 1.90 लाख पाउंड यानी लगभग 2.34 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।.