-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरूवार को बताया कि पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार द्वारा भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित एक वर्ष तक चलने वाले.