-
अमृतसर: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमृतसर का है, जहां दिनदहाड़े एक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर ली गई।.