-
मोगा: धान के आगामी खरीद सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन मोगा द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की 112 मंडियों और खरीद केंद्रों में फसल की आमद, तौल, खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान से संबंधित व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं तथा इनकी समीक्षा भी की जा रही है।.