-
एडीलेड (ऑस्ट्रेलिया): फ्रेंच ओपन की पूर्व चैंपियन बारबरा क्रेसिकोवा और बीट्रिज हदाद माइया को सोमवार को यहां एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। क्वालीफायर अन्ना केलिन्सकाया ने 2021 की फ्रेंच ओपन विजेता और चौथी वरीय क्रेसिकोवा को 7-5, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी।