-
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं आप नेता आतिशी की तबीयत देर रात बिगड़ गई। उन्हें तड़के करीब 4 बजे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे गिरकर 36 पर पहुंच गया।.