-
इंटरनेशनल डेस्क: तुर्की के अंकारा के निकट एजियन सागर में शुक्रवार को एक नाव डूब गई। नाव में 18 प्रवासी सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वहीं दो लोग बच गए और दो अन्य अभी भी लापता हैं। तुर्की अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जारी है.