-
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद: शाहाबाद लाडवा रोड स्थित दी पीआर ग्लोबल आइलेट्स एवं पीटीई कोचिंग सेंटर में वीरवार को हुए फायरिंग कांड ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। गोली कांड के बाद सेंटर के मालिक पंकुश कक्कड़ को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई और 01 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई.