-
वडोदरा: शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सोमवार को हुई लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भीषण जलभराव हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वडोदरा में सोमवार को 26 सेमी बारिश हुई। विश्वामित्री नदी के उफान पर आने से वडोदरा के रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया।.