-
नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में निवेश का माहौल सुस्त है तथा भारतीय कंपनियां देश के बजाय विदेश में पैसे लगाना पसंद कर रही हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह कॉर्पोरेट जगत का मोदी सरकार के खिलाफ ‘‘अविश्वास प्रस्ताव’’ है।.