-
नेशनल डेस्क: भारत के चंद्रयान-3 मिशन को एक और बड़ी वैश्विक उपलब्धि हासिल हुई है। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स यानी AIAA ने चंद्रयान-3 मिशन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान 21 मई को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।.