-
नई दिल्ली : राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार 21 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इस बीच दिल्ली में लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। गुरुवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया। अलीपुर में एक्यूआई 261 दर्ज किया गया.