-
चंडीगढ़: चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (सीएसएसीएस) ने आज चंडीगढ़ के सुखना झील पर एचआईवी/एड्स से निपटने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर की जागरूकता दौड़ ‘रेड रन’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया। चंडीगढ़ के 25 कॉलेजों के लगभग 250 छात्रों ने इस दौड़ में भाग लिया, जिसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना.