-
रामपुर। राज्यसभा में मुस्लिमों की उपेक्षा करने की तोहमत झेल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जमीयत उलमा-ए- हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने पत्र लिखकर तीन संसदीय क्षेत्रों से मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। 24 फरवरी को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।.