-
पंजाब डेस्कः पंजाब ने राज्य के गवर्नर की मंजूरी के बाद तीन प्रमुख धार्मिक केंद्रों, अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर का दर्जा दिया है। पंजाब विधानसभा द्वारा लिया गया यह फैसला पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुए एक विशेष विधानसभा सत्र के दौरान घोषित किया था।.