-
US Airstrike: अमेरिकी सेना ने यमन की राजधानी सना पर कई हवाई हमले किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सना के दक्षिणी भाग में सनाहान जिले के जरबान क्षेत्र को निशाना बनाकर तीन हवाई हमले किए गए। सना के उत्तर-पूर्व में बानी हुशैश जिले के अल-जुमैमा क्षेत्र को निशाना बनाकर दो हवाई हमले किए गए।.