-
मुंबई। पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ अमेरिका के पॉपुलर टॉक शो द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस एक्सपीरियंस को दुनिया भर के सभी पंजाबी म्यूजिक लवर्स के लिए सपने के सच होने जैसा बताया। दिलजीत इस आइकोनिक लेट-नाइट शो में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन आर्टिस्ट हैं।.