-
गुवाहाटी: असम की डिब्रूगढ़ सैंट्रल जेल में सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है। बीते साल नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (एसएसए) के तहत पकड़े गए वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह व सहयोगियों की बैरक से मोबाइल, कैमरा, ब्लूटुथ हैडफोन और अन्य सामान मिला है। डीजीपी असम जेपी सिंह ने खुद इसकी जानकारी को सांझा किया।.